फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur's daughter woke up at a height of 18 thousand feet

मिर्जापुर की बेटी ने 18 हजार फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Thu, 20 Jul 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 20 Jul 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur's daughter woke up at a height of 18 thousand feet
पर्वतारोही काजल पटेल - फोटो : self
मिर्जापुर जिले की बेटी ने लद्दाख की 18 हजार फीट ऊंची बर्फीली चोटी पर देश का तिरंगा झंडा फहराया है। उसके  गांव वापस आने पर जश्न का माहौल रहा। वह वाराणसी के अग्रसेन कॉलेज में पढ़ती है। जिले के माफी गांव के किसान संतराम सिंह की बिटिया काजल पटेल ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन


ग्रामीण मुख्य सड़क से उसका गाजे बाजे के साथ स्वागत कर गांव तक ले गए। 18 छात्राओं के दल मे वह उत्तर प्रदेश से अकेली लड़की शामिल रही। हिनौती माफी गांव के किसान संत राम सिंह के तीन संतानों में से दूसरे नंबर की बिटिया काजल पटेल की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू हुई।
विज्ञापन


हाईस्कूल की शिक्षा अदलहाट व इंटर विज्ञान की शिक्षा सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना में हुई। वह वर्तमान में वाराणसी के अग्रसेन कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। काजल बीएचयू वाराणसी के यूपी एयर स्वबाड्रन एनसीसी की कैडेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसने बताया कि डीजी एनसीसी दिल्ली से 18 कैडेटों की टीम 24 मई 2017 को  रवाना हुई जो हिमाचल के मनाली,  सोलांग वैली तथा  वैली से 12500 फीट ऊंची व्यास कुंड की पथरीली तथा पहाड़ी मार्गों से पैदल अनवरत हो रहे बरसात में भींगती हुई पहुंची।

व्यास कुंड से कैंप वन जो 5600 फीट की ऊंचाई पर  काफी दुरुह मार्ग है जगह-जगह ग्लैशियर के पहाड़ को पार कर के जाना था। कैंप वन पहुंच कर चार दिन रुकना पड़ा। वहां काफी बरसात व बर्फीली सर्द हवाओं के थपेड़े भी सहन करने पड़े।


स्लिपिंग बैग से लेकर टेंट तक भींग गए। टीम के साथ कैंप वन से एक जुलाई की 12 बजे रात में पैदल चल कर सुबह सात बज कर 20 मिनट पर लद्दाख की ऊंची चोटी पर पहुंच कर देश का तिरंगा झंडा फहराया। 49 दिन बाद पूरी टीम दिल्ली वापस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed