फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Project managers face salary suspension and adverse entries due to poor progress

मिर्जापुर: खराब प्रगति पर 5 परियोजना प्रबंधकों का रुका वेतन, मंडलायुक्त और DIG ने की समीक्षा; निर्देश

Fri, 21 Aug 2026 10:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 21 Aug 2026 10:11 PM IST
सार

विकास कार्यों की खराब प्रगति पर पांच परियोजना प्रबंधकों का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक ने जूम के माध्यम से बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्यों में तेजी लाने, समयसीमा का पालन करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Mirzapur Project managers face salary suspension and adverse entries due to poor progress
बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम के साथ मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ सहित सभी मंडलीय अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की। बैठक में पांच परियोजनाओं की खराब प्रगति और विलंब होने पर संबंधित पांच परियोजना प्रबंधकों का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।

विज्ञापन


बैठक में परियोजना प्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम, सोनभद्र इकाई के अनुपस्थित रहने और पिछले महीने से उनके कार्यों में अपेक्षित प्रगति न आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त को दिया। इसी प्रकार कार्यों में लापरवाही बरतने पर परियोजना प्रबंधक लैकफेड, सीएंडडीएस और सेतु निगम के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने और अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक लंबित मामलों की थानावार सूची बनाकर निस्तारण कराएं। सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने को कहा। कहा कि सभी एसपी अपने अधीनस्थ थानाध्यक्षों से यह सुनिश्चित कराएं कि राज्य व एनएचआई हाईवे पर ट्रक, बस आदि की ओर से अवैध पार्किंग न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त स्थलों और उसके आसपास रिफ्लेक्टर, कैटआई को प्रभावी ढंग से लगाना सुनिश्चित करें। यदि कहीं सड़कों के डिजाइन में परिवर्तन लाना हो तो ऐसे स्थलों को चिह्नित कर प्रस्ताव प्रेषित करते हुए सही कराएं।

छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालयों में महिला अधिकारियों को ही जांच समिति में रखा जाए। नोडल अधिकारी आवासीय विद्यालयों में साप्ताहिक भ्रमण कर भोजन, भोजनालय और रखे गए राशन के स्टोर आदि की गुणवत्ता और साफ-सफाई का निरीक्षण करें। प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कन्या सुमंगला और जल जीवन मिशन में अपेक्षित प्रगति व सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
इनसेट

रोजगार मेला का आयोजन करें
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं को पूरा कराने में तेजी लाएं। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में 31 अक्तूबर तक रोजगार मेला आयोजित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में कानून व्यवस्था, राजस्व वादों के निस्तारण व राजस्व वसूली, चकबंदी कार्य प्रगति, मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत विलंबित परियोजनाओं, वन भूमि के प्रकरण से प्रभावित परियोजनाओं और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मंडल अनुश्रवण पुस्तिका के अनुसार विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। 

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड अनुश्रवण पुस्तिका में प्राप्त रैंकिंग पर मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण मिर्जापुर, एनआरएलएम भदोही, जननी सुरक्षा योजना मिर्जापुर व भदोही, जल जीवन मिशन सोनभद्र, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा भदोही, आईसीडीएस भदोही व मिर्जापुर, सेतुओं का निर्माण सोनभद्र, सड़कों के अनुरक्षण की वित्तीय प्रगति भदोही और सीएम सामूहिक विवाह भदोही में खराब रैंकिंग प्राप्त होने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed