फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

मिर्जापुर: छात्रों के दो गुटों में मारपीट और पथराव, कार-बाइक में तोड़फोड़, कई घायल

Sat, 30 Nov 2019 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार की रात को बीकाम और बीवोक छात्रों में मारपीट हो गई। विंध्याचल और शिवालिक छात्रावास से दोनों गुटों में पथराव होने लगा। छात्रों के पथराव छात्रावासों में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव में छह छात्र घायल हो गए। एक छात्र को वाराणसी रेफर कर दिया गया। दक्षिणी परिसर में पीएसी और देहात कोतवाली की फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को रास्ता रोकने के विवाद में वीवोक और बीकाम के छात्रों में विवाद हो गया था। बीवोक के छात्र गोलबंद होकर आचार्य प्रभारी के कार्यालय पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर बीकाम के छात्र भी गोलबंद होकर हंगामा करने लगे। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया, पर छात्र नहीं माने।
विज्ञापन


छात्रों का हंगामा बढ़ता देख सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था।मामले में बीकाम के शांतनु सिंह व ईश्वर श्रीवास्तव पर एनसीआर दर्ज की गई थी। शुक्त्रस्वार की देर शाम को दोनों गुटों में फिर विवाद होने लगा। बीवोक के छात्रों ने आरोप लगाया कि विंध्याचल छात्रावास से बीकाम के छात्र पथराव करने लगे। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों शिवालिक और विंध्याचल छात्रावास से पथराव होने लगा। पथराव में दोनों छात्रावास में खड़ी 20 से 25 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों के बवाल को देखते हुए सीओ सदर संजय सिंह पीएसी को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को समझाया, पर छात्र नहीं माने। पुलिस जब हॉस्टल में घुसने की कोशिश करने लगी, तब छात्र कमरों में चले गए। घायल छह छात्रों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। इसमें एक छात्र को अधिक चोट लगने पर वाराणसी रेफर किया गया।

ये छात्र हुए घायल
बीकाम व बीवोक छात्रों में हुए पथराव में 22 वर्षीय कुलदीप, 23 वर्षीय कुशाग्र, 21 वर्षीय प्रसेनजीत, 22 वर्षीय वेदांत, 22 वर्षीय रोहित, 23 वर्षीय आदित्य है। सभी घायलों का मण्डलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। इसमें एक को वाराणसी रेफर किया गया।

गुरुवार को इसलिए हुआ था विवाद
बीवोक द्वितीय वर्ष के छात्र बाइक से कैंपस में जा रहे थे। बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र पैदल जा रहे थे। बाइक सवार छात्रों ने रास्ता मांगा तो बीकाम के छात्रों ने रास्ता नहीं दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बीमाम के छात्र ने वीवोक के छात्र की पिटाई कर दी।

बवाल के बाद पुलिस ने हॉस्टल में चलाया सर्च ऑपरेशन
विंध्याचल और शिवालिक हॉस्टल के छात्रों में विवाद के बाद हुए पथराव में छह छात्र घायल हुए । इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया । मामला शांत होने के बाद पुलिस दोनों हॉस्टलों में सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया। जिससे ईंट, पत्थर व अन्य सामानों को बाहर लाया जा सके।

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि दूसरे दिन बीकॉम व बीवोक के छात्रों में विवाद हुआ। विंध्याचल छात्रावास से बीकॉम के छात्रों ने पथराव किया। दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है। इसमें बीकॉम के छात्रों ने 15 वह बीवोक के छात्रों ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed