फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Motorcyclist killed after collision with gas tanker another critically injured police sent hospital

Mirzapur News: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने भेजा अस्पताल

Sun, 28 Jun 2026 11:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 11:48 AM IST
सार

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में हादसे की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। युवक की लाश को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन
Mirzapur Motorcyclist killed after collision with gas tanker another critically injured police sent hospital
सड़क दुर्घटना में युवक की माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के पट्टी तलिया गांव निवासी शिव शंकर भारतीय (29) पुत्र कमलाशंकर और विमलेश कुमार (22) पुत्र फूल कुमार शनिवार रात एक ही बाइक से मिर्जापुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने दस बजे जब वे विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक गैस टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिव शंकर भारतीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर-सर्रोई भेजा गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. समित ने जांच के बाद शिव शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विमलेश की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शिव शंकर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विन्ध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले गैस टैंकर की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed