फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur atm withdraw duplicate note

मिर्जापुर में ATM से निकले 500 के छह नकली नोट, मचा हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 15 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
mirzapur atm withdraw duplicate note
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के बिहसडा बाजार स्थित इलाहाबाद बैक शाखा परिसर में लगे एटीएम से  500 रुपये के छह नकली नोट निकले। यह जानकारी जब कतार में खड़े दूसरे लोगों को पता चला  तो हंगामा मच गया।  मामला बढ़ने पर शाखा प्रबंधक ने नकली नोट लौटाए और उसकी जगह ग्राहकों को 10-10 रुपये के नोट दिए।
विज्ञापन


इस संबंध में शाखा प्रबंधक दशरथ राम कहना है कि किसी ग्राहक ने नकली नोट जमा कराए होंगे। वही एटीएम में लोड हो गया होगा। 
छतरीपुर के शिवराज शर्मा व नरोईया के सुशील गिरि इलाहाबाद बैंक बिहसडा बाजार में मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे।

सुशील ने 10 हजार रुपये निकाले। उन्होंने नोटों को गिनना शुरू किया तो दंग रह गए। उसमें पांच-पांच सौ के चार नोट नकली थे। शिवराज को पांच हजार में दो नकली नोट मिले। दोनों इस बात की शिकायत करने शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे तो शाखा प्रबंधक ने पहले नोटों को देख कर असली बताया और उनसे वहां से जाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख मैनेजर ने उनसे नकली नोट ले लिए और उसकी जगह दस-दस रुपये के नोेट देकर चले जाने को कहा। शाखा प्रबंधक दशरथ राम का कहना है कि किसी ने इन रुपयों को जमा कराया होगा जो एटीएम में लोड हो गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि हर ढाई हजार की निकासी पर एक नकली नोट क्यों मिल रहा है? उसे किस तरह लोड किया गया है कि पांचवां नोट ही नकली निकले। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि कैसे नकली नोट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed