फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur all waterfall closed for tourist

15 दिनों तक सैलानियों के लिए बंद रहेंगे मिर्जापुर के जलप्रपात

Tue, 11 Jul 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 11 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
mirzapur all waterfall closed for tourist
खड़ंजा फॉल में सोमवार को हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के खड़ंजा और विंढम फॉल सहित अन्य जलप्रपात अगले 15 दिनों तक सैलानियों के लिए बंद रहेंगे। डीएम ने बताया कि लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए यह कवायद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार को जिले के खड़ंजा और विंढम फॉल का दौरा कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने जिले के सभी जलप्रपातों को  सैलानियों के लिए 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने  पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि फॉल पर कोई न पहुंच सके इसका ध्यान रखा जाए। एक पखवाड़े बाद इसकी समीक्षा की जाएगी, उसके बाद उसे खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे एसपी के साथ मंगलवार की सुबह खड़ंजा और विंढम फाल पर पहुंचे थे और एनडीआरएफ की टीम को गायब हुए युवक की तलाश में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने एसपी को आदेश दिया कि सभी फॉल को आम लोगों के लिए 15 दिन के लिए बंद कर दिया जाय।

हर 15वें दिन फॉल की सुरक्षा की समीक्षा के बाद ही परिस्थिति अनुसार उन्हें खोला जाएगा। डीएम ने बताया कि लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए यह कवायद करनी पड़ रही है। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया है कि पिकनिक स्पॉट पर जाल की व्यवस्था की जाए।


बांधों से पानी छोड़े जाने के पूर्व लाउडस्पीकर से पिकनिक स्थलों पर सूचित किया जाए। वार्निंग सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील कि पिकनिक स्थलों पर जाने के बाद खुद की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed