{"_id":"5fbd06eb38158619302b5713","slug":"mirzapur-accident-one-more-in-the-evening-during-treatment-car-collided-with-three-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर हादसा: शाम को एक और युवक की मौत, कार ने तीन बाइक में मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर हादसा: शाम को एक और युवक की मौत, कार ने तीन बाइक में मारी थी टक्कर
Tue, 24 Nov 2020 06:47 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित कर्बला के पास सोमवार की रात कार ने तीन बाइक में धक्का मार दिया था। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और सात लोग घायल थे। देर रात एक और मंगलवार की शाम एक अन्य युवक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन
मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर रात आठ बजे अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को धक्का मार दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। घायलों में तारा देवी (35) पत्नी राजेंद्र निवासी कलवारी, ओम प्रकाश (35), जितेंद्र (25) दोनों निवासी चंदौली, मनोज (30) निवासी धौरहा, राजेश कुमार (35) निवासी कलवारी, दीपक केसरी (22) निवासी नदीहार व संदीप पटेल (22)निवासी ददरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को एम्बुलेंस से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसमें संदीप की ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। देर रात जितेंद्र की भी मौत हो गई। वहीं मंगलवार की शाम मनोज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन