फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: A young man was coming home from Aligarh on foot, lost his life in Fatehpur

मिर्जापुर : अलीगढ़ से पैदल घर आ रहा था युवक, फतेहपुर में गंवा बैठा जान

Mon, 20 Apr 2020 06:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: A young man was coming home from Aligarh on foot, lost his life in Fatehpur
demo pic

मिर्जापुर जिले के बघईला गांव का एक युवक लॉकडाउन में साथियों के साथ अलीगढ़ से पैदल घर लौटते समय रास्ते में फतेहपुर के बीकनपुर में शनिवार रात जान गंवा बैठा। सोमवार भोर में उसका शव पहुंचने पर युवक की मां अचेत हो गई। 

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के बघईला गांव निवासी स्वामीनाथ आदिवासी का पुत्र राजाबाबू (22) लॉकडाउन के कुछ दिन पहले साथियों के साथ बिजनेस प्रशिक्षण लेने अलीगढ़ गया था। लॉकडाउन होने पर सेंटर बंद हो गया। इंतजार करने के बाद राजाबाबू चार-पांच दिन पहले पांच साथियों के साथ पैदल घर के लिए चल दिया। फतेहपुर से पैदल चलते समय शनिवार की शाम साथी आगे बढ़ गए और राजाबाबू उनसे बिछड़ गया।

विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में औंग थाने के बीकनपुर के पास राजाबाबू अचेत हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, राजाबाबू से उसके साथियों ने संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर सभी साथी राजाबाबू को खोजते हुए पीछे लौट गए। रास्ते में राहगीरों से जानकारी मिली कि एक अचेत युवक को पुलिस ले गई है।

किसी तरह जानकारी लेकर सभी साथी रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शिनाख्त होने पर पुलिस ने राजाबाबू का शव उसके मित्रों को सौंप दिया। सोमवार की सुबह शव लेकर सभी घर पहुंचे तो मां अचेत हो गई। परिजनों ने सुबह बकहर नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। औंग थानाध्यक्ष एनके नागर का कहना है कि युवक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। वहीं, राजाबाबू की मौत की सूचना मिलने पर सुबह उसके घर ग्रामीण पहुंचे थे पर जैसे ही शव आया, सभी कोरोना के डर से हट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed