{"_id":"5bf270b0bdec22693c1046b9","slug":"minor-girl-suicide-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान, आत्महत्या का नहीं पता चला कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में किशोरी ने पंखे से लटककर दी जान, आत्महत्या का नहीं पता चला कारण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के चंदौली में मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बगहीं गांव में अपने मामा के यहां रह रही किशोरी ने कमरे के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चला।
मूल रूप से अदलहाट निवासी गीता गुप्ता (16) पुत्री चंद्रशेखर गुप्ता पिछले तीन वर्षों से बगही गांव में अपने मामा विश्वनाथ गुप्ता के यहां रही थी। विश्वनाथ की पत्नी संगीता किसी काम से रविवार को पीडीडीयू नगर आई थी। घर में गीता अकेली थी।
उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई। देर शाम संगीता घर पहुंची और कमरे का ताला बंद मिला तो उसने आस पास के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर सभी अंदर गए तो गीता मृत अवस्था में लटक रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।