{"_id":"5a17c61e4f1c1b4c528b5532","slug":"minor-girl-clean-toilet-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सीएम के सभास्थल पर बच्ची से साफ करवाया टॉयलेट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएम के सभास्थल पर बच्ची से साफ करवाया टॉयलेट, वीडियो वायरल
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
toilet
- फोटो : demo pic
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो दिन पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी दौरे पर थे। सीएम के सभास्थल टाउनहॉल मैदान के पास बने सामुदायिक शौचालय साफ करने वाला कोई सफाईकर्मी वहां नहीं पहुंचा।
इसके बाद नगर निगम ने आनन-फानन में कूड़ा बीनने वाली एक बालिका को शौचालय साफ करने का आदेश दे दिया। सामुदायिक शौचालय में बालिका को सफाई करते देख किसी ने वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर डाल दिया। सफाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में नगर निगम का सुपरवाइजर यह कहते हुए दिख रहा है कि सीएम का कार्यक्रम था। कोई सफाईकर्मी नहीं आया तो बच्ची से शौचालय साफ कराया गया है। वीडियो में बच्ची बोल रही है कि सफाई के करने के लिए उसे 20 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो में कितनी सच्चाई है यह पता लगाना बाकी है। मामले को लेकर नगर आयुक्त नितिन बंसल ने कहा कि उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।