{"_id":"5bc775d6bdec22174c7de3e9","slug":"minor-death-due-to-current-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खेत के चारों तरफ लगे तारों में दौड़ाया करेंट, चपेट में आए किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खेत के चारों तरफ लगे तारों में दौड़ाया करेंट, चपेट में आए किशोर की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में सब्जी के खेत के चारों ओर कटीले तार लगाकर करेंट दौड़ाए जाने से बुधवार को एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक बालक झुलस गया। मृतक के पिता ने खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से किसान फरार है।
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गोंगरी गांव निवासी राजकुमार राय ने सब्जियों को जानवरों से बचाने के लिए खेत को कटीले तारों से घिरवा कर करंट दौड़ा दिया था। बुधवार सुबह गांव का मुकेश (14) पुत्र लछीराम और उजाला (10) पुत्र मनोज खेलने के लिए एक साथ निकले थे।
विज्ञापन
दोनों खेलते-खेलते राजकुमार राय के खेत के पास पहुंच गए। खतरे से अनजान दोनों बच्चों ने तार को पकड़ लिया। स्पर्श करते ही दोनों करेंट से झुलस गए। परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। जबकि उजाला का इलाज चल रहा। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मुकेश चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। एसओ कंधरापुर प्रवीण यादव ने बताया कि मुकेश के पिता की तहरीर पर राजकुमार राय के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।