{"_id":"5c3b0a94bdec22739e2a3ee8","slug":"minor-boy-fallen-in-well-while-he-running-for-kite","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः पतंग लूटने के चक्कर में कुएं में गिरा बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः पतंग लूटने के चक्कर में कुएं में गिरा बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 13 Jan 2019 06:49 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
पतंग लूटने के चक्कर में कुएं में गिरा बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग की डोर के पीछे भाग रहे बच्चे की सांस की डोर टूट गई। कुएं में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना यूपी के भदोही की है। औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर में रविवार को वार्ड छह में सुबह पतंग के चक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कई बार शिकायत के बाद भी कुएं को नहीं ढकने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
मकर संक्राति का पर्व नजदीक होने से बच्चे पतंगबाजी कर रहे हैं। रविवार को वार्ड छह पकरीतर में बड़ी संख्या में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। उसी दौरान एक पतंग कटी तो सभी बच्चे उसे लपकने के लिए भागे। खेत की तरफ जा रही पतंग को लेने के चक्कर में यश मौर्य (12) पुत्र संजय मौर्य वहीं एक पुराने कुएं में गिर गया।
उसके साथ दौड़ रहे बच्चों के शोरगुल मचाने पर वहां बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक युवक ने कुएं में जाकर बच्चेे को बाहर निकाला। तब लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले दूसरे निजी अस्पताल लेकर गए वहां भी चिकित्सकों ने मृत बताया।
विज्ञापन
घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना भोगांव घाट पर मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ घटना को लेकर नागरिकों ने नाराजगी जताई।

आरोप लगाया कि नगर के आसपास पुराने कुएं को ढकवाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जाता है कि यश को पतंग के लिए जाते समय पिता संजय ने रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना।
यश मौर्य की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। दो बहनों में यश इकलौता था। पिता संजय मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसकी बहनें रिया और सिया भी भाई की मौत से बेसुध हो गई है। पतंग पाने के चक्कर में यश की जिंदगी की डोर टूट गई। संजय खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।