Varanasi News: सब्जी उत्पादन में चंदौली का बजेगा डंका, इंडो-इजराइल एक्सीलेंस सेंटर का शिलान्यास कल
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत और इजराइल के सहयोग से चंदौली जिले में एक शानदार अनुसंधान संस्थान बनाने जा रहे हैं। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान के कटोरे में रूप में विख्यात चंदौली जिले का सब्जी उत्पादन में डंका बजेगा। इसके लिए इजराइल के सहयोग से एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास सोमवार को होगा। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि भारत और इजराइल के सहयोग से चंदौली जिले में एक शानदार अनुसंधान संस्थान बनाने जा रहे हैं। इससे वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इस संस्थान में किसानों को सब्जियों के वितरण के साथ ही खेती के तौर तरीकों को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसकी वजह से किसान आर्थिक तौर पर समृद्ध होंगे। खेती- किसानी के आधुनिकतम तरीकों का प्रयोग करके किसान बेहतर उपज हासिल कर विदेशों को भी अपनी सब्जियां निर्यात कर सकते हैं।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की उत्तर प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार के एजेंडे में किसान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 31 जुलाई को पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त जारी की गई है। 2.60 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। जिसमें वाराणसी के दो लाख से अधिक किसान शामिल हैं।
ई-केवाईसी का काम चल रहा है। उसके लिए कृषक भूमि का जोड़ा जा रहा है। अब तक 1.70 करोड़ किसानों को जोड़ा जा चुका है। अगस्त माह के बाद जिन लोगों का केवाईसी नहीं होगा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अभी 162 किसानों को सोलर पंप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका यात्रा पर मोटे अनाज के महत्व को रखा जिसपर तमाम देशों ने सहमति जताई। भारतीय कृषि पद्धति को बढ़ाने के लिए केमिकल फर्टिलाइजर को कम किया जाए। जिससे पानी और भूमि को बचाया जाए। कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।