फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister suresh khanna

साहब खड़े हो जाइए और गंदगी का कारण बताइए

Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
minister suresh khanna
वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था जांचने आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जब नगर आयुक्त से सवाल किया तो वह बगले झांकने लगे। नाराज मंत्री ने नगर आयुक्त को बैठक में खड़ा कर दिया और सवालों की झड़ी लगा दी। नगर विकास मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा कि स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। नगर आयुक्त को उन्होंने रोजाना सुबह 7 बजे से सड़क पर उतरकर सफाई की मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होंने प्लास्टिक बैग की चेकिंग एवं सफ ाई व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त न कि ए जाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि काम नहीं तो वेतन का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन

मंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान यूजर चार्ज के कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट है कि कूड़े की उठान सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। कू ड़े की उठान नियमित कराने के लिए उन्होंने सफ ाई सुपरवाइजरों से प्रभावी निरीक्षण कराए जाने और 14 सुपरवाइजर के साथ 4-4 राजस्व निरीक्षक लगाकर शेड्यूल तैयार कर निरीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक उत्तरी रविंद्र जायसवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
अव्यवस्था से न हो गोवंश की मौत
नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला एवं काजीसराय में किसी भी दशा में गोवंश की मृत्यु अव्यवस्था के कारण नहीं होनी चाहिए। गोवंशों के खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें भूसा के साथ हरा चारा दिए जाने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंनेे पहली रोटी गाय को नामक विशेष वाहन वाराणसी में संचालित कराए जाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी, जलनिगम को फटकार
शहर की पेयजल आपूर्ति में लगातार लीकेज की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने गंभीरता से लिया और नाराजगी जताई। इसके लिए लखनऊ से तीन सदस्यीय कमेटी भेजकर टेकिभनकल आडिट कराने तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।।
दुर्घटना होने पर दर्ज होगी एफआईआर
2156 खराब मैनहोल में से अब तक 436 मैनहोल की ही मरम्मत कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी खराब मैनहोल की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार के दुर्घटना की सूचना उन्हें मिली तो जलकल के क्षेत्रीय जेई व एई सहित महाप्रबंधक के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी।
चिन्हित कर हटाएं अतिक्रमण
मंत्री ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों के दोनों तरफ के अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया।
------------------------
पौधरोपण कर बूथ पर बनाएं सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को धूपचंडी मंडल में तेलियाबाग के श्री राम मार्केट में आयोजित भाजपा सदस्यता कैंप में मिस काल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस दौरान मोहन गुप्ता, लप्पू जायसवाल, बृज किशोर, उदयनाथ सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ली। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक रविंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
----------------
विधायक ने कहा कांग्रेसी तो भिड़ गया कार्यकर्ता
पौधरोपण और सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों की सड़क निर्माण की शिकायत पर शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने नगर विकास मंत्री से कहा, अरे चलिए ये कांग्रेसी हैं। इस पर कार्यकर्ता विधायक से नोकझोंक पर उतर आया और हंगामा करने लगा।

स्थानीय नेता रजनीश कजौनिया का आरोप है कि नगर विकास मंत्री से सड़क निर्माण की शिकायत पर विधायक ने दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, विधायक ने हमें कांग्रेसी करार दिया और इसी बात पर हमारी आपत्ति थी। जबकि हम अपने इलाके की तीन साल से खस्ताहाल सड़क के बारे में नगर विकास मंत्री को बताना चाहते थे ताकि वह दुरुस्त हो सके। उधर, उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल का कहना है कि एक परिवार के तीन लोग तीन अलग अलग पार्टी में हैं और वे भाजपा का पटका पहनकर वहां घुस आए थे। उनका उद्देश्य ही हंगामा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed