फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister ravindra jaiswal said Action will taken against officer who dug the pit in varanasi

Varanasi: गड्ढा खोदवाने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई, राज्यमंत्री ने दी हिदायत, चौड़ीकरण को लेकर कही ये बात

Fri, 15 Mar 2024 10:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 10:02 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़कों पर चल रहे कार्यों को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है। सड़क पर गड्ढों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। इसको लेकर भी राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने हिदायत दी है। वहीं, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले सड़कों के चल रहे निर्माण कार्य हर हालत में पूरा कराएं। 

विज्ञापन
Minister ravindra jaiswal said Action will taken against officer who dug the pit in varanasi
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गड्ढा खोदने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर सीवर का पानी नहीं बहना चाहिए, नाली व पटरी साफ सुथरा कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जहां सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, बिना मुआवजा दिए तोड़-फोड़ नहीं होनी चाहिए। कार्य स्थल का वरिष्ठ अधिकारी स्वयं पर्यवेक्षण कर पूरा करे। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले सड़कों के चल रहे निर्माण कार्य हर हालत में पूरा कराएं। बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर चर्चा की गई। सभी ब्लैक स्पॉटों को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी गई। सभी छह ब्लैक स्पॉट पर रोड साइनेज, टेबल टॉप ब्रेकर और अन्य यातायात संकेतक लगाया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed