फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State was convinced of Gupta sculpture art

गुप्तकालीन मूर्ति कला की कायल हुईं राज्यमंत्री

Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minister of State was convinced of Gupta sculpture art
केंद्रीय सांस्कृतिक राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को पुरातत्व संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने गुप्त कालीन मूर्तिकला की तारीफ की और अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संग्रहालय के मुख्य भाग में रखें गुप्तकालीन अशोक स्तंभ को देखकर आश्चर्र्यचकित हो गईं। मंत्री ने मूर्ति की बनावट और पॉलिश देख कहा कि यह भारतीय कला की विशेषज्ञता की थाती है। संग्रहालय भ्रमण के दौरान मीनाक्षी लेखी ने संग्रहालय में मूर्तियों की देखरेख की जानकारी ली। उन्होंने करीब आधे घंटे भ्रमण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सांस्कृतिक मंत्रालय इसीलिए बना है कि हम अपने धरोहर व अपने इतिहास को सजा कर आने वाली पीढ़ियों को दे सकें।
विज्ञापन

चीनी मिट्टी से बने उपहार को किया अस्वीकार
मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा चीनी मिट्टी से निर्मित उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पुरातात्विक खंडहर परिसर प्रवेश द्वार पर मंत्री को विभाग द्वारा भगवान बुद्ध की काले रंग की प्रतिमा भेंट की गई। मंत्री ने पूछा कि यह कहां से बनकर आया है और किस प्रकार की सामग्री का प्रयोग हुआ है। अधिकारी ने बताया कि यह चीनी मिट्टी से बना हुआ है, इस पर मंत्री ने उपहार अस्वीकार करते हुए अधिक से अधिक स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed