फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State told jamati as Corona bomb, said people should boycott them socially

संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने जमातियों को बताया कोरोना बम, कहा- इनका सामाजिक बहिष्कार करें लोग

Mon, 06 Apr 2020 08:59 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Minister of State told jamati as Corona bomb, said people should boycott them socially
आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : फेसबुक
संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने प्रयागराज में 30 वर्षीय युवक लोटन निषाद की हत्या का आरोप तब्लीगी जमात के लोगों पर लगाते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जमात के लोगों को कोरोना बम की संज्ञा देते हुए इनका सामाजिक बहिष्कार करने व इनसे सजग रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा है कि ये मानवता के दुश्मन हैं और इनके खिलाफ खड़े होने की आवश्यकता है। प्रयागराज के युवक लोटन निषाद के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की प्रशंसा करते हुए अपने निजी फंड से भी एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से लोटन निषाद के परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही बीडीओ को निर्देश दिया कि लोटन निषाद की पत्नी को तत्काल पेंशन, राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed