फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State released the Uttar Chetna Souvenir at the Circuit House

Varanasi News: राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में उत्तर चेतना स्मारिका का किया विमोचन

Mon, 23 Feb 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Minister of State released the Uttar Chetna Souvenir at the Circuit House
सर्किट हाउस में प्रदेश की विकास पुस्तक का विमोचन करते मंत्री रविन्द्र जायसवाल, अमर उजाला
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रविवार को सर्किट हाउस में उत्तर चेतना स्मारिका का विमोचन किया। यह स्मारिका मुंबई में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का सर्वप्रथम आयोजन करने वाली संस्था, अभियान की ओर से प्रकाशित की गई है। इसके प्रधान संपादक, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक चेतना को देशभर में प्रसारित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टेंपल इकॉनमी मॉडल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। अयोध्या, काशी, प्रयागराज के साथ-साथ योगी मॉडल का असर छोटे शहरों तक दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ने कहा कि मुंबई की संस्था अभियान ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन शुरू कर एक बड़ा काम किया है। ये संस्था महाराष्ट्र में लंबे समय से उत्तर प्रदेश दिवस मना रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उत्तर प्रदेश दिवस अब उत्तर प्रदेश में भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सोमनाथ विश्वकर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed