फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister goes out to inspect construction works in Varanasi Alert given to officials on quality breakdown

निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए निकले मंत्री, गुणवत्ता में खराबी होने पर अधिकारियों को दी चेतावनी

Sun, 23 May 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 May 2021 03:37 PM IST
सार

संबंधित अधिकारियों को कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
Minister goes out to inspect construction works in Varanasi Alert given to officials on quality breakdown
निरीक्षण करते हुए मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार की सुबह अपने विधानसभा के घसियारी टोला क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण कर रहे मंत्री ने गुणवत्ता में खराबी होने पर संबंधित अधिकारियों को तलब कर सख्त चेतवानी दी। कहा कि मानक के विपरीत कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। 

विज्ञापन


साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर किए जा रहे कार्यों को दोबारा से मानक के अनुरूप करवाने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित लोग नहीं चेते तो प्रत्येक दशा में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर समूचे क्षेत्र के रास्ते के नवीनीकरण का आदेश दिया।

विज्ञापन

Minister goes out to inspect construction works in Varanasi Alert given to officials on quality breakdown
भ्रमण के क्रम में शक्ति नगर में पूर्ण हो चुके कार्यों का अवलोकन करते हुए वहां भी कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर उसे तुरंत सही करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी जया सिंह, अभियंता अरविंद श्रीवास्तव समेत सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed