फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Anil Rajbhar Meets Those Injured in Leopard Attack Provides Compensation in varanasi

UP: तेंदुए के हमले में घायल लोगों से मिले मंत्री अनिल राजभर, दिया मुआवजा; कहा- सरकार आपके साथ है

Sun, 05 Apr 2026 02:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 02:55 PM IST
सार

Varanasi News: मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी आपदा या दुर्घटना में पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar Meets Those Injured in Leopard Attack Provides Compensation in varanasi
ग्रामीणों को सहायता राशि के चेक सौंपते मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में पिछले वर्ष तेंदुए के हमले में घायल हुए ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनिल राजभर ने रविवार को उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और प्रत्येक पीड़ित को एक–एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की।

विज्ञापन


मंत्री का यह दौरा उनके पूर्व में किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और सहायता राशि के चेक सौंपे। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि मई 2025 में नवापुरा बस्ती में अचानक तेंदुए के आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। उस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों—कमौली निवासी सुनील, गौराकलॉ निवासी जयदेव और शंकरपुर (नवापुरा) निवासी प्रदीप मौर्य—पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था और लोग घरों से निकलने में भी हिचक रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ अचानक खेतों और बस्तियों के बीच देखा गया था। शुरुआत में लोगों ने इसे अफवाह समझा, लेकिन कुछ ही घंटों में तीन अलग-अलग स्थानों पर हमले के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। हमले के समय तीनों घायल अपने-अपने काम में लगे थे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बचाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। कई दिनों तक चले अभियान में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए और विशेषज्ञ टीमों को भी बुलाया गया।

घटना के समय ही मंत्री अनिल राजभर ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई थी। उन्होंने अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना था और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed