फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Anil Rajbhar called the strike of electricity employees a conspiracy of the opposition, tightened Ak

Varanasi: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को मंत्री अनिल राजभर ने बताया विपक्ष की साजिश,अखिलेश पर कसा तंज

Sun, 19 Mar 2023 02:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 02:57 PM IST
सार

बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि न्यायालय ने भी कहा है कि यह हड़ताल कहीं से जायज नहीं है। विद्युत आपूर्ति को जानबूझकर बाधित करने वाले लोग राष्ट्रद्रोह जैसा पाप कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति को बाधित करना कहीं से जायज नहीं है।

विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar called the strike of electricity employees a conspiracy of the opposition, tightened Ak
वाराणसी पहुंचे अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे। बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि न्यायालय ने भी कहा है कि यह हड़ताल कहीं से जायज नहीं है। विद्युत आपूर्ति को जानबूझकर बाधित करने वाले लोग राष्ट्रद्रोह जैसा पाप कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति को बाधित करना कहीं से जायज नहीं है।

विज्ञापन

आम जनता को परेशान करना कहीं से क्षम्य नहीं है। विपक्ष के लोग और उकसाने का काम कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों और उनकी विचारधारा से जुड़े लोग बिजली कर्मियों को आगे करके आंदोलन करा रहे हैं। अनिल राजभर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। अखिलेश के कोलकाता दौरे को लेकर बोले - 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था, लेकिन उसका नतीजा जनता के सामने है। पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता। आम जनता का समर्थन पीएम मोदी के साथ बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed