फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mini Sadan will be built in one acre on the lines of assembly

विधानसभा की तर्ज पर एक एकड़ में बनेगा मिनी सदन

Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mini Sadan will be built in one acre on the lines of assembly
विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण कार्य होगा। एक एकड़ में इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। महापौर के मंच के सामने ऊपर मीडिया दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। नए सदन के निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये रुपये खर्च होंगे। यह भवन डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने बनेगा। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगा, जो कॉरिडोर के जरिए सीधे नगर निगम की बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

भवन पूरी तरह से आधुनिक पैटर्न पर बनेगा। दो मंजिला भवन में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग, सोलर सिस्टम, डॉल्वी साउंड सिस्टम, सीसी टीवी कैमरा से लैस होगा। नगर निगम सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा। महापौर मृदुला जायसवाल और पार्षदों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। बारिश बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग प्रॉक्योरेटमेंट आफ कंस्ट्रक्शन मॉडल के जरिए डीपीआर आदि बनाकर सदन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सदन का भवन काफी भव्य होगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। उम्मीद है कि बारिश बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। - प्रणय सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के निर्माण होने तक रुद्राक्ष में बैठक कराने का प्रस्ताव
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सदन की बैठक कराने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में आया है। दरअसल जहां पर रुद्राक्ष का निर्माण कराया गया है, वहां पहले नगर निगम का सदन था, जिसे तोड़कर रुद्राक्ष का निर्माण कराया गया। इसके चलते सदन की बैठक अभी टाउनहाल में कराई जा रही है। पार्षदों ने मांग की कि जब तक नया सदन भवन का निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक रुद्राक्ष में ही बैठक कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed