फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Milk production will strengthened in Kashi Cabinet Minister gave assurance said improve breeds of cows

UP News: काशी में और मजबूत होगा दुग्ध उत्पादन, कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन, बोले- सुधारेंगे गायों की नस्लें

Fri, 23 Aug 2024 11:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

Varanasi News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने दुग्ध उत्पादन को और सुधारने की बात कही है। कहा कि बनारस में किसानों और गायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Milk production will strengthened in Kashi Cabinet Minister gave assurance said improve breeds of cows
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाना और नस्ल सुधार पर जोर देना सरकार की प्राथमिकता है। उक्त बातें दुग्ध उत्पादन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि किसान उन गायों को बाहर छोड़ देते हैं, जो दूध देना कम या बंद कर देती हैं। ऐसी गायों का नस्ल सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


गिरी, हरियाणवी समेत गाय की विभिन्न नस्लों के कृत्रिम गर्भाधान पर जोर दिया जा रहा है। हमारे पशु चिकित्सक इस काम में लगे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन में यूपी प्रथम स्थान पर है। बनारस को नंद बाबा और गोकुल पुरस्कार भी मिल चुका है। दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान लखीमपुर खिरी, द्वितीय स्थान बनारस और तृतीय स्थान मेरठ को मिला है।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सम्मान को ध्यान में रखते हुए बनारस की दुग्ध समितियों का विस्तार किया जा रहा है। किसानों द्वारा लाए जा रह दूध का भी भुगतान तय समय से हो रहा है। धर्मपाल सिंह सैनी ने पराग डेयरील को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed