फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Migrants of Purvanchal will be provided with airlift, such are all arrangements

पूर्वांचल के प्रवासियों को कराया जाएगा एयरलिफ्ट, ऐसे हैं सारे इंतजाम

Thu, 14 May 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Migrants of Purvanchal will be provided with airlift, such are all arrangements
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विदेशों में नौकरी करने वाले पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा। पहले चरण में नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद आदि राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने और यहां से विदेशियों को अंतरराष्ट्रीय विमान से उनके देश भेजने का क्रम शुरू हो चुका है। 15 मई के बाद दूसरे चरण में बाबतपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमान उतारे जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रवासियों को शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों में ठहराया जाएगा। 14 दिनों तक वह अपने खर्चे पर होटलों में रहेंगे। पूर्वांचल के ढाई से तीन हजार प्रवासियों को वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के विमान से वाराणसी लाया जाना है। केंद्र सरकार की पहल पर एयर इंडिया भारत में फंसे विदेशियों को उनके देश पहुंचाने और विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने में 7 मई से जुटी है।
विज्ञापन


पहला चरण 15 मई को समाप्त होने के बाद दूसरा चरण 16 मई से शुरू होगा। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्रवासियों के ठहरने और खानपान के इंतजाम से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सस्ते व महंगे होटलों को तलाश भी लिया गया है, जहां प्रवासियों को क्वारंटीन किया जाएगा। एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 16 मई से 22 मई के बीच प्रवासियों को लेकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारे जाएंगे। 18 मई को एक विमान एयरपोर्ट पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed