{"_id":"5fc66012ec99de5c8e64edd6","slug":"middle-aged-woman-commit-suicide-in-front-of-marudhar-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरुधर एक्सप्रेस के सामने अधेड़ महिला ने दे दी जान, जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को भेजा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरुधर एक्सप्रेस के सामने अधेड़ महिला ने दे दी जान, जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को भेजा पोस्टमार्टम
Tue, 01 Dec 2020 08:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर 9 पर मंगलवार को एक अधेड़ महिला ने मरुधर एक्सप्रेस के सामने लेटकर जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी शिनाख्त में जुट गई है। वाराणसी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म नंबर 9 से खुली और जैसे ही लोहता छोर की ओर बढ़ी तो अचानक 52 वर्षीय एक महिला आकर पटरी पर लेट गई।
विज्ञापन
इस बीच लोको पायलट जब तक संभलता और आपातकालीन ब्रेक लगाता तब तक इंजन महिला के शरीर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उक्त महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। इस बीच, पायलट ने कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आत्महत्या का मामला समझ में आ रहा है। महिला की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन