फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Admission Form Last 2024 Date Kashi Vidyapeeth extended last date for online apply in UG PG

MGKVP Admission Form Last 2024 Date: काशी विद्यापीठ ने यूजी-पीजी में आवेदन की बढ़ाई अंतिम तिथि, वजह जान लें

Sat, 29 Jun 2024 07:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

MGKVP Admission Form Last 2024 Date: काशी विद्यापीठ ने यूजी-पीजी में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस पर प्रवेश समिति की बैठक में कुलपति ने मुहर लगाई। 

विज्ञापन
MGKVP Admission Form Last 2024 Date Kashi Vidyapeeth extended last date for online apply in UG PG
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवेदन की धीमी गति के मद्देनजर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक में आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्देश जारी किया।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ की यूजी-पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई थी। शुरुआती दौर में समर्थ पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण आवेदन समय पर शुरू न हो सका। इसके चलते विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी। मगर, इसके बाद आवेदन की गति बेहद धीमी रही। 

विज्ञापन

शनिवार तक 12115 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराने के बाद फीस का भुगतान किया था। जबकि विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में यूजी-पीजी की लगभग 8000 सीटें हैं। कम आवेदनों के कारण 63 में से महज 14 पाठ्यक्रमों में सीटों के दोगुने से अधिक आवेदन आ पाए और उनमें प्रवेश परीक्षा के जरिये प्रवेश लेने का मानक पूरा हो पाया। शेष पाठ्यक्रमों में आवेदनों की संख्या कम होने के कारण मेरिट पर दाखिला लेने की स्थिति बन गई है। 

इस पर विचार के लिए शनिवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें सीयूईटी के रिजल्ट के इंतजार और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को मौका देने की खातिर विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून को बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी। 

विवि की वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर उपलब्ध लिंक के जरिये ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि इससे बच्चों को थोड़ा मौका और मिल जाएगा और उनका साल बेकार होने से बच जाएगा।

आवेदन बढ़े, बीए में प्रवेश के लिए देनी होगी एंट्रेंस
तीन दिन के अंदर आवेदनों की संख्या बढ़ने से बीए की प्रवेश प्रक्रिया नॉन एंट्रेंस कैटेगरी से निकलकर अब एंट्रेंस कैटेगरी में आ गई है। यानी अब काशी विद्यापीठ के बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। गत 25 जून तक बीए की 1100 सीटों के मुकाबले महज 2017 आवेदन आए थे। इससे बीए में प्रवेश एंट्रेंस के बजाय मेरिट के आधार पर रखा गया था, लेकिन 28 जून तक बीए में आवेदनों की संख्या 2585 पहुंच गई। सीटों के दोगुने से ज्यादा आवेदन होने के कारण विश्वविद्यालय अब नियम के मुताबिक बीए में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा।
 
क्या बोले अधिकारी
स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है। छात्रहित को देखते हुए प्रवेश समिति के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है।
- प्रो. एके त्यागी, कुलपति, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed