फरवरी से मीटर रीडर भी जमा करेंगे बिजली बिल, रीडरों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अब घर पर आने वाले मीटर रीडर भी बिजली का बिल जमा करेंगे। यह व्यवस्था फरवरी माह से लागू की जाएगी। बिजली का बिल बनते ही ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में अपलोड हो जाएगा। यह एक एप के जरिए होगा, जो मीटर रीडरों को मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को बिलिंग एजेंसी की शिकायत मिल रही थी कि डेटा अपलोड करने में लापरवाही की जा रही है। मीटर रीडर उपभोक्ताओं के घर जाने की बजाय घर बैठे ही मनमानी रीडिंग दर्ज कर बिल बना रहे हैं। इस पर डिस्कॉम ने बिलिंग सिस्टम में सुधार की मुकम्मल योजना तैयार की है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर में लागू किया जाएगा।
एप के माध्यम से मीटर रीडर बिजली बिल बनाएंगे। इसके साथ ही वे उपभोक्ता के मीटर की फोटो भी अपलोड करेंगे। नई बिलिंग व्यवस्था से मीटर रीडरों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही बिल बनने के बाद उपभोक्ता तत्काल भुगतान भी कर सकेंगे।
ई मेल से भी भेजा जाएगा बिजली बिल
मीटर रीडरों को इस माह एक रजिस्टर भी दिया गया है। वे बिल बनाने के साथ ही रजिस्टर में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर के साथ ही ईमेल आईडी भी दर्ज कर रहे है। अगले माह से सभी उपभोक्ताओं को ईमेल से भी बिजली बिल भेजा जाएगा।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि फरवरी माह से मीटर रीडर उपभोक्ताओं का बिजली बिल न केवल बनाएंगे। बल्कि जमा भी कर सकेंगे। अभी तक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलिंग और काउंटर पर जमा करने की सुविधा दी गई है। अब बिल निकालने वाले मीटर रीडर भी उपभोक्ताओं से बिल वसूल कर सकेंगे।