{"_id":"64eee719b48105a96d04cc24","slug":"message-given-to-protect-environment-by-tying-protection-to-ganga-namami-gange-started-cleanliness-campaign-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश, नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश, नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान
Wed, 30 Aug 2023 12:22 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:22 PM IST
सार
बुधवार को सिंधिया घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने बटुकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और बहनों की रक्षा के साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए अपील की। पर्यावरण के सहयोगी बनने का आग्रह करते हुए गंगा किनारे की गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन
Varanasi: गंगा को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाली मां गंगा को रक्षा सूत्र बांधकर नमामि गंगे और महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। बुधवार को सिंधिया घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने बटुकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और बहनों की रक्षा के साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए अपील की। पर्यावरण के सहयोगी बनने का आग्रह करते हुए गंगा किनारे की गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चूहों ने रोकी ट्रेन की रफ्तार: बनारस स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में ऐसा क्या हुआ कि थम गए पहिए? ये है मामला
विज्ञापन
लोगों से गंगा किनारे गंदगी न करने का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें अपनी गंगा एवं पर्यावरण के संरक्षण की भी याद दिलाता है। रक्षाबंधन पर्व पर मां बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण व गंगा के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महर्षि वेद विद्यालय के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, सहप्रभारी श्रीमंत सांई , सौरभ द्विवेदी, सूरज पांडेय, संजय गुप्ता, निखिल पांडेय एवं वेद पाठी बटुक शामिल रहे।
विज्ञापन