फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Message for corruptless India

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश

Thu, 22 Jan 2015 01:50 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Message for corruptless India

सेवापुरी। रामेश्वर गोशाला के मधुवन परिसर में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से 28 दिवसीय लक्षचंडी महायज्ञ बुधवार से शुरू हो गया।

विज्ञापन

यज्ञ के पहले दिन दशाश्वमेध घाट से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही। इस दौरान सिर पर कलश लिए महिलाएं राम धुन के साथ बढ़ती जा रही थीं। स्वामी प्रखर महाराज ने महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए आए 1500 आचार्यों को वरण कराया। उधर, गोशाला में दिन भर पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

महायज्ञ के लिए गोशाला के पास 100 कुंड बनाए गए हैं जहां देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की कामना से आहुतियां दी जाएंगी। पुरोहितों के वरण के बाद पं अशोक पांडेय ने तबले की धुन पर दुंदुभी बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उन्होंने सीता राम का धुन निकाला तो श्रोताओं ने ताली बजाकर उनका पूरा साथ दिया। इसके बाद कथक नृत्यांगना डॉ. ममता टंडन, अवंतिका गुप्ता ने रविशंकर मिश्रा के साथ गणेश वंदना, शिव स्तुति कर भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। उधर, दशाश्वमेध घाट पर प्रखर महाराज ने श्रद्धालुओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए एकजुट होकर कार्य करते रहने का संकल्प दिलाया।
घाट से जल भरने के बाद सिर पर कलश लेकर महिलाएं आगे बढ़ती जा रही थी। शोभायात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिन मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से यज्ञ स्थल पर पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed