फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meri Mati Mera Desh Pledge of Panch Pran by taking soil in hand in various places in Varanasi

Meri Mati Mera Desh: हाथ में माटी लेकर ली पंच प्रण की प्रतिज्ञा, वाराणसी में जगह-जगह हुए आयोजन

Wed, 09 Aug 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Aug 2023 09:16 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम वाराणसी में शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पंच प्रण की शपथ लेकर उसका अनुपालन करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Meri Mati Mera Desh Pledge of Panch Pran by taking soil in hand in various places in Varanasi
काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम वाराणसी में शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पंच प्रण की शपथ लेकर उसका अनुपालन करने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एके त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाथों में माटी लेकर लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा दिलाए गए पांच प्रण प्रतिज्ञा की शपथ दिलवाई। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में प्राचार्य प्रो. शशि सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों, कर्मचारियों, मेडिकल छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


आर्य महिला इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाई। जगतपुर पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए और पंच प्रण की शपथ ली। वल्लभ विद्यापीठ में प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता पांडेय ने छात्राओं, शिक्षकों-कर्मचारियों को राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा, सेवा के लिए पंच प्रण की शपथ दिलाई। उधर, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; सर्वे रोकने के लिए फिर कोर्ट पहुंची मसाजिद कमेटी, हिंदू पक्ष 17 अगस्त को दाखिल करेगा आपत्ति

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

Meri Mati Mera Desh Pledge of Panch Pran by taking soil in hand in various places in Varanasi
संग्राम सेनानियों के परिजनों को डीएम ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने करखियांव में 24 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वीरों ने अपने आप को देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान कर दिया। उनकी याद में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को विकासशील भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने की शपथ दिलाई।

उद्यमियों ने किया पौधरोपण

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत बुधवार को चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर एमएसएमई के अधिकारियों और लघु उद्योग भारती के उद्यमियों ने पौधरोपण किया। सभी ने मिलकर आम, जामुन, आंवला आदि के 11 पौधे लगवाए। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि काशी प्रांत के पूरे 11 जिले में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वीके राणा, हिमांशु शेखर, अरुण सिंह, ज्योति शंकर मिश्रा, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed