फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mercury again crossed 42 degrees in Varanasi Effect of heat wave

Heatwave: वाराणसी में हीटवेव का दिखा असर, पारा फिर पहुंचा 42 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 26 Apr 2024 09:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 09:28 AM IST
सार

Varanasi News: इस सप्ताह मौसम में तेजी से उलटफेर देखने को मिला। आंधी, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
mercury again crossed 42 degrees in Varanasi Effect of heat wave
चेहरा बांधकर निकल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के हीटवेव अलर्ट का असर गुरुवार से दिखने लगा है। अन्य दिनों की तुलना में धूप तीखी रही और तेज गर्म हवाएं भी चलती रहीं। इस वजह से दिन के साथ रात में भी मौसम गर्म बना रहा। शुक्रवार को भी मौसम में तल्खी बनी रही।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42.3 पर पहुंच गया। इससे पहले बीते शनिवार को पारा 43.7 डिग्री पहुंचा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार सुबह से ही हवा चलती रही। दिन का तेज धूप और गर्मी से घाटों पर लोगों की चहलकदमी कम रही। घरों में भी लोगों को बेचैनी महसूस हुई। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि हीटवेव का असर अभी बना रहेगा। अगले तीन-चार दिन तक मौसम में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed