फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Memento House had to address labor Nkdu

मोमेंटो हाउस के पते पर मिला नखड़ू मजदूर

Tue, 31 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Memento House had to address labor Nkdu
बीएचयू
बीएचयू में गिफ्ट की खरीद के लिए बनाई गई फर्मों को बनारस में ढूंढ पाना गंगा में जौ बोने के बराबर हो गया है। जिन पांच फर्मों के नाम पर स्मृति चिह्न, गिफ्ट आइटम और अन्य वस्तुओं की खरीद की गई है, उनके कोटेशन आर्डर में दिए गए पते ही फर्जी हैं। जिन मकान नंबरों का उल्लेख फर्मों के पते के रूप में किया गया है, वह उन मोहल्लों में हैं ही नहीं। यानी लाखों रुपये के गिफ्ट की खरीद कागजों पर जाली फर्मों के नाम पर की गई है।
विज्ञापन



 अमर उजाला में गिफ्ट खरीद में घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद पुरा छात्र प्रकोष्ठ (अल्युमनी सेल) में हड़कंप मच गया है। पुरा छात्र प्रकोष्ठ के समन्वयक को उपहारों की खरीद का इस्टीमेट देने वाली फर्मों के नाम, पते ढूंढने में पसीने भी छूट गए हैं। दरअसल, इस घोटाले में ऐसी फर्मों के पते दिए गए हैं, जिनके भवन नंबर नगर निगम ने अब तक आवंटित ही नहीं किए हैं। भवन संख्या डी 57/38 के पते वाली फर्म गिफ्ट गैलरी को लक्सा रोड, रामापुरा में दिखाया गया है, जबकि इस क्रमांक के नंबर सोनिया-सिद्धगिरी बाग मोहल्ले में आवंटित किए गए हैं। इस नाम की फर्म रामापुरा में नहीं मिल रही है। इसी तरह अवार्ड प्वाइंट का पता बी 21/8 सोनारपुरा दिया गया है। सोनारपुरा में भी इस क्रमांक की सीरिज से भवनों का आवंटन नगर निगम ने नहीं किया है।
विज्ञापन



अवार्ड प्वाइंट फर्म को न तो इस मोहल्ले के लोगों ने देखा है न कभी इसका नाम सुना। इस क्रमांक के भवन मानसरोवर मोहल्ले में आंवटित किए गए हैं। भवन संख्या बी 21/92 बैजनत्था (कमच्छा) के पते पर मोमेंटो हाउस दिखाया गया है। इस क्रमांक पर आदि शंकराचार्य मठ परिसर है। इस क्रमांक के भवन में मजदूरी करने वाले नखड़ू प्रसाद मिले। उनका कहना है कि इस फर्म के बारे में उन्होंने कभी सुना तक नहीं है। मठ परिसर में आदि शंकराचार्य कॉलोनी भी है, जहां रहने वाले देवेंद्र पांडेय और शशांक यादव का भी कहना है कि उन्होंने मोमेंटो हाउस नाम की कोई दुकान कभी नहीं देखी। इसी तरह व्यू इंडिया नाम की फर्म सीके 54/19 के पते की तस्दीक नहीं हो सकी। वहां भेजी गई डॉक वापस आ गई है। इसी तरह बैग की खरीद के लिए कोटेशन देने वाली फर्मों के भी नाम और पते फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, पुरा छात्र प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. शशि भूषण अग्रवाल तीन जुलाई तक का अवकाश लेकर अमेरिका चले गए हैं। निजी कारणों के विदेश यात्रा के लिए उन्होंने अवकाश लिया है। प्रो. अग्रवाल ने पुरा छात्र प्रकोष्ठ के समन्वयक का प्रभार ट्रेजरार प्रो. बीके सिंह को सौंप दिया है। ट्रेजरार को समन्वयक का चार्ज दिए जाने पर भी उंगली उठ रही है। कहा जा रहा है कि नियमत: सेल के वरिष्ठ सदस्य को प्रभार देना चाहिए था। बता दें कि प्रो. अग्रवाल इस घोटाले की शिकायत के बाद सात मई को अमेरिका चले गए थे, जबकि उनके खिलाफ जांच समिति का गठन 16 मई को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed