फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Melting increased due to the knock of cold front, mercury dropped

कोल्ड फ्रंट की दस्तक से बढ़ी गलन, पारा गिरा

Sun, 19 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to the knock of cold front, mercury dropped
तीन चार दिन तक दिन में अच्छी धूप के बाद शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। दिन में पछुवा हवा भी तेज चली। इस वजह से गलन भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट की दस्तक हो गई है। इस वजह से ठंड बढ़ी है। तीन-चार दिन तक अभी ऐसे ही मौसम रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से कोहरे के भी आसार हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देेखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार देर रात से ही हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि नीचे 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। उत्तर प्रदेश में दो-तीन दिन से कोल्ड फ्रंट हैं। जबकि वाराणसी समेत पूर्वांचल में शनिवार से कोल्ड फ्रंट की दस्तक हुई है। 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। तब और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 21.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 की जगह 9.8 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed