फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Melodious bhajans will be played at a moderate volume in Durga Puja pandals.

Varanasi News: दुर्गा पूजा पंडालों में सीमित आवाज में बजेंगे मधुर भजन

Sat, 03 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Melodious bhajans will be played at a moderate volume in Durga Puja pandals.
वाराणसी। शारदीय नवरात्र में पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं और त्योहार की गरिमा बनाए रखने के लिए दुर्गा पूजा समितियों ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय पूजा समिति काशी क्षेत्र की एक बैठक शुक्रवार को जंगमबाड़ी स्थित पंडाल प्रांगण में अध्यक्ष तिलकराज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने आगामी पर्व और विसर्जन व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया तथा कई प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए।
विज्ञापन


समिति ने यह तय किया कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों में केवल मधुर और पारंपरिक भजन ही बजाए जाएं। इसके साथ ही लाउडस्पीकर एवं साउंड सिस्टम की ध्वनि निर्धारित मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए। विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के अनियंत्रित शोर पर अंकुश लगाने के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने पर बल दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को लेकर समिति ने प्रशासन से ठोस और स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के लिए शहर में या तो कोई एक मुख्य स्थल निश्चित किया जाए, अथवा प्रत्येक जोन में एक सुव्यवस्थित पक्का विसर्जन कुंड तैयार कराया जाए। इन कुंडों में साफ-सुथरे पानी की निरंतर आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मेले जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। समिति ने कहा कि विसर्जन के नाम पर किसी भी प्रकार की फौरी या अस्थायी व्यवस्था स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed