फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meghbaran Academy Hockey players of Ghazipur playing around world many players made headlines

मेघबरन अकादमी: दुनिया भर में बज रहा गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ियों का डंका, कई खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां

Sun, 30 Oct 2022 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 09:37 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में संचालित मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी की स्थापना तेज बहादुर सिंह ने 1986 में की थी। इस अकादमी से निकले कई खिलाड़ी दुनिया भर में अपनी चमक बिखेर रहे हैं।  

विज्ञापन
Meghbaran Academy Hockey players of Ghazipur playing around world many players made headlines
गाजीपुर में संचालित मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के तेजतर्रार फारवर्ड ललित उपाध्याय (ओलंपियन) के बाद अग्रिम पंक्ति के जोशीले खिलाड़ी उत्तम सिंह ने दुनिया भर में अपनी चमक बिखेरी है। दोनों ही खिलाड़ियों में एक समानता है। दोनों ही गाजीपुर में संचालित मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी से जुडे़ हैं।

विज्ञापन


रविवार को मलयेशिया में संपन्न सुल्तान जोहोर कप हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय टीम की कमान उत्तम के हाथों में थी।  भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह प्रतिष्ठापरक मुकाबला सडन डेथ में 5-4 से जीता। उत्तम ने इस मैच में असाधारण प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे।
विज्ञापन


भारतीय जीत को उनकी अकादमी ने आज दूसरे दिन भी सेलिब्रेट किया। गाजीपुर के करमपुर गांव में स्थापित मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के अध्यक्ष पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अकादमी की स्थापना उनके बड़े भाई तेज बहादुर सिंह ने 1986 में की थी। उनके असामयिक निधन के बाद से अकादमी की जिम्मेदारियां मेरे कंधों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 से अधिक खिलाड़ियों ने हासिल की नौकरी

Meghbaran Academy Hockey players of Ghazipur playing around world many players made headlines
उत्तम सिंह और ओलंपियन ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद ने बताया कि उत्तम से पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर टीम में अकादमी के प्रशिक्षु खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं। अकादमी के प्रशिक्षु रहे मिड फील्डर अजित पांडेय, विनोद सिंह, राहुल राजभर जैसे युवा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं। बताया कि 1986 में अकादमी की स्थापना के बाद से अब तक 300 से अधिक खिलाड़ी अपने खेल के दम पर नौकरी हासिल कर चुके हैं। सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय सेना में चयनित हुए हैं। 

साल 2015 में बना एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम

Meghbaran Academy Hockey players of Ghazipur playing around world many players made headlines
मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के अध्यक्ष पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
राधेमोहन सिंह ने बताया कि 2007 से 2009 तक यहां भारतीय खेल प्राधिकरण का डे बोर्डिंग कोचिंग कैंप भी संचालित हुआ। साल 2015 में घास का यह मैदान एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के रूप में तब्दील हो गया। मेघबरन सिंह अकादमी से जुड़े अनिकेत सिंह बताते हैं कि मौजूदा समय में अलग-अलग आयु वर्ग के लगभग दो सौ खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Meghbaran Academy Hockey players of Ghazipur playing around world many players made headlines
अनिकेत सिंह और कोच इंद्रदेव यादव - फोटो : अमर उजाला

कोच इंद्रदेव यादव की देखरेख में दो सत्रों में प्रशिक्षण शिविर का संचालन होता है। सुबह का सत्र 5.45 से 9.30 बजे तक और शाम का सत्र अपराह्न तीन से शाम 5:30 बजे तक चलता है। बताया कि एस्ट्रोटर्फ के अलावा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए एक अलग घासयुक्त मैदान की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed