{"_id":"699d707d9b9a5738610ec89a","slug":"mega-trade-fair-decorated-with-skills-from-five-countries-and-15-states-in-varanasi-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबार: पांच देशों और 15 राज्यों के हुनर से सजा मेगा ट्रेडफेयर, 500 रुपये से कम में मिल रहे 35 हजार उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार: पांच देशों और 15 राज्यों के हुनर से सजा मेगा ट्रेडफेयर, 500 रुपये से कम में मिल रहे 35 हजार उत्पाद
Tue, 24 Feb 2026 03:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:03 PM IST
सार
Varanasi News: इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेडफेयर पांच देशों और 15 राज्यों के हुनर से सजा है। 500 रुपये से कम में कई सामान मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेडफेयर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी सेंटर में चल रहे 11 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेडफेयर में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। यहां प्रतिदिन लाखों की बिक्री हो रही है, जिससे कारोबारी गदगद हैं। यहां दुबई, थाईलैंड, अफगानिस्तान समेत 5 देशों और भारत के 15 राज्यों के उद्यमी अपने चुनिंदा उत्पादों के साथ जुटे हैं। इस बार कई ऐसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और स्थानीय हस्तशिल्पी भी शामिल हुए हैं, जो पहली बार वाराणसी के किसी मेले में अपने स्टाल लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजकों के मुताबिक, इस मेले में आम जनता की जरूरतों और उनके बजट का खास ख्याल रखा गया है। प्रदर्शनी में रखे गए 35,000 से अधिक उत्पादों की श्रेणी में एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसकी शुरुआती कीमत 500 रूपये से भी कम है। यहां एक ही छत के नीचे रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर लग्जरी आइटम्स तक की बिक्री हो रही है। यह मेला दो मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म
विज्ञापन
विदेशी इत्र से लेकर राजस्थानी जूतियों तक की भरमार
मेले के मुख्य आकर्षणों में विदेशी और घरेलू दोनों तरह के उत्पादों की विविधता है। दुबई के विख्यात सुगंधित इत्र और अंतरराष्ट्रीय लाइफस्टाइल उत्पादों की बड़ी खेप यहां पहुंची है। जयपुर की प्रसिद्ध बेडशीट, राजस्थान की नक्काशीदार जूतियां, फैंसी चूड़ियां और बांस से बने ईको-फ्रेंडली बर्तनों के स्टालों पर भीड़ उमड़ रही है।
फर्नीचर एक्सपो में आधुनिक सोफे और बेड के साथ घर की सजावट के लिए 5डी फोटो और स्मार्ट किचन गैजेट्स मुख्य आकर्षण हैं। बच्चों के लिए खिलौनों के साथ-साथ साहित्य प्रेमियों के लिए देश के विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकों का बड़ा संग्रह उपलब्ध है।
फर्नीचर एक्सपो में आधुनिक सोफे और बेड के साथ घर की सजावट के लिए 5डी फोटो और स्मार्ट किचन गैजेट्स मुख्य आकर्षण हैं। बच्चों के लिए खिलौनों के साथ-साथ साहित्य प्रेमियों के लिए देश के विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकों का बड़ा संग्रह उपलब्ध है।