फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mega Air Show Rafales Sukhois roar Ganga Surya Kiran and Sarang teams perform stunts pigeon flying prohibited

मेगा एयर शो: गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल-सुखोई, सूर्य किरण और सारंग दिखाएंगे करतब; कबूतरबाजी बंद रहेगी

Sat, 17 Oct 2026 06:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 17 Oct 2026 06:50 AM IST
सार

काशी में मेगा एयर शो के दौरान गंगा के ऊपर राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान गर्जना करेंगे। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर टीम भी आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगी। विमानों की उड़ान में बाधा न आए, इसके लिए कबूतर उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। एयर शो को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Mega Air Show Rafales Sukhois roar Ganga Surya Kiran and Sarang teams perform stunts pigeon flying prohibited
वाराणसी में एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलिकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब काशी के आसमान को रोमांच से भर देंगे। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट पर एरियल डिस्प्ले होगा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी हवाई ताकत दिखाएंगे। 

विज्ञापन


वहीं, सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि हवाई प्रदर्शन में भारतीय वायु सेना के आधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन और अन्य श्रेणियों के विमान भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इनमें लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 शामिल हैं। भारतीय नौसेना और थल सेना के विमान भी प्रदर्शन में भाग लेंगे। इससे तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और संयुक्त सैन्य क्षमता की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गंगा की पृष्ठभूमि में दिखेगा आधुनिक सैन्य कौशल : काशी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की पृष्ठभूमि में होने वाला यह आयोजन देश की आधुनिक एयरोस्पेस क्षमता को प्रदर्शित करेगा। गंगा और नमो घाट के ऊपर विमानों की गति, सटीकता, फुर्ती और फॉर्मेशन में उड़ान भरने की क्षमता देखने को मिलेगी। सूर्य किरण टीम का सामूहिक एरोबैटिक प्रदर्शन और सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों का तालमेल इस हवाई शो को खास बनाएगा।

युवाओं को वायु सेना में कॅरिअर के लिए करेंगे प्रेरित : विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि एरियल डिस्प्ले का उद्देश्य सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करने के साथ आम लोगों को वायु सेना से जोड़ना और युवाओं को विमानन एवं एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

Mega Air Show Rafales Sukhois roar Ganga Surya Kiran and Sarang teams perform stunts pigeon flying prohibited
काशी में एयर शो की तैयारी। - फोटो : Adobe Stock

एयरशो को ध्यान में रखकर बंद रहेगी कबूतरबाजी
आगामी 22, 24, 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले एयरशो को ध्यान में रखकर नगर निगम के पशु चिकत्सा विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर में कबूतरबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर रखी गई है। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि कबूतरों को आकाश में नमोघाट के आसपास न उड़ाएं। इसके लिए 26 अक्टूबर तक रोक लगाई गई है।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने कहा कि नमो घाट के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में जांच पड़ताल चल रही है। शहर में 100 से अधिक लोग कबूतर पालन करते हैं। उन्हें कबूतर न उड़ाने को कहा जा रहा है।

पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

इसके बाद भी यदि ये उड़ाएंगे तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को 26 अक्टूबर तक खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम की टीम लगातार चक्रमण कर रही है। इसके पीछे मंशा है कि ताकि फाइटर जेट्स की निर्बाध उड़ान और बर्ड-हिट जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

नगर निगम की ओर से कबूतरबाजी के अलावा मांस की दुकानों को बंद करने का भी आदेश है। इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जाएगा। जिनकी दुकानें खुली मिलीं, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मीट-मांस की दुकानों को लेकर अब अभियान चलाया जा रहा है। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed