फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meenu Pal to lead UP girls' team

Varanasi News: यूपी की बालिका टीम की कमान मीनू पाल को

Wed, 26 Nov 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Meenu Pal to lead UP girls' team
वाराणसी। 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप की यूपी कबड्डी टीम का शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। यूपी कबड्डी एसोसिएशन ने मंगलवार शाम बालक–बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की 14 सदस्यीय सूची जारी कर दी। बालिका टीम की कप्तान वाराणसी के बच्छाव निवासी मीनू पाल को बनाया गया है, जबकि बालक वर्ग के कप्तान भदोही के प्रांशु शर्मा बने हैं। यूपी की बालिका टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ी, जबकि बालक वर्ग में चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक हरियाणा के सोनीपत में खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए यूपी की 14 सदस्यीय बालक–बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर 11 से 25 नवंबर तक लालपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया गया। बालक वर्ग की टीम का कप्तान प्रांशु शर्मा भदोही को बनाया गया है। यूपी टीम में वाराणसी के तरुण राजभर, अभय कुमार, अभिषेक पटेल और सागर यादव के अलावा अजय यादव, रामू, वंश सिंह, अभय पांडेय, आकांक्षु यादव, राज, विनय, राजू बिंद और चंद्र कुमार शामिल हैं। टीम के कोच शेर बहादुर और मैनेजर जितेंद्र कुमार नागर बने हैं।
विज्ञापन


कांस्य का रंग बदलने उतरेंगी काशी की बेटियां

बालिका वर्ग की टीम ने गत वर्ष कांस्य जीता था। उम्मीद जताई गई कि इस बार यूपी की टीम पदक का रंग सुनहरा करने के लिए कोर्ट पर उतरेगी। बालक वर्ग की टीम क्वार्टर फाइनल में हारी थी। इस बार टीम की कोशिश पदक जीतने की होगी। बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ी वाराणसी की हैं। बालिका वर्ग की कप्तान वाराणसी के बच्छाव की मीनू पाल के अलावा प्रीति, पायल, वैष्णवी और काजल वाराणसी की हैं। यूपी टीम में सोनम कुमारी, नेहा यादव, दीपू गावर, शिवानी, खुशी यादव, अंजली, माही, नेहा और रोशनी सोनकर शामिल हैं। टीम की कोच शिखा सिंह और मैनेजर सत्येंद्र कुमार बने हैं। यूपी की टीम मंगलवार को महामना एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed