{"_id":"6564fc76fd7e36b56404d1b5","slug":"medical-team-provided-first-aid-water-ambulance-kept-running-varanasi-news-c-20-vns1013-435073-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार, दौड़ती रही वाटर एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार, दौड़ती रही वाटर एंबुलेंस
विज्ञापन
देव दीपावली पर घाटों पर लाखों की भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घाटों पर एहतियातन मेडिकल टीम तैनात की गई थी। मेडिकल टीम के पास सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या लेकर लोग पहुंचे। इसके अलावा कुछ लोगों ने पेट में दर्द की समस्या बताई। डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी दवाइयां देने के साथ ही सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी। उधर, गंगा में वाटर एंबुलेंस भी दौड़ती रही।
घाटों पर भीड़ को देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजघाट, अस्सीघाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, नमो घाट, रविदास घाट, शिवाला घाट, राणा महल, दशाश्वमेध घाट, पंचगंगा घाट, भैसासुर घाट पर मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। इसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, दवाइयां लेकर मौजूद रहे। बहुत से लोग एक दिन पूर्व ही आकर घाटों पर खुले आसमान के नीचे सोये थे। सुबह स्नान के बाद देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही। कुछ महिलाओं, बच्चों को बुखार, सिरदर्द, खांसी होने लगी तो लोग टीम के पास पहुंचे। सभी को जरूरी दवाइयां दी गईं। इस बारे में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में टीम मुस्तैद रही, लेकिन किसी तरह की कोई बड़ी घटना, दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई। घाट पर मामूली समस्या लेकर पहुंचने वालों को दवाइयां दी गईं।