{"_id":"5e2f46618ebc3e4b563bf3df","slug":"medanta-hospital-will-open-soon-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद इस शहर में खुलेगा मेदांता हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद इस शहर में खुलेगा मेदांता हॉस्पिटल
Tue, 28 Jan 2020 01:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को होटल ताज में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए मेदांता हास्पिटल के सीएमडी डाक्टर नरेश त्रेहन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब वाराणसी में भी मेदांता हॉस्पिटल जल्द ही खुलेगा। यहां कैंसर, हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी सहित हर बीमारी के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
मेदांता ग्रुप के सीएमडी पद्मश्री डॉक्टर नरेश त्रेहन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वाराणसी के लिए जमीन की तलाश के साथ ही स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से भी बातचीत चल रही है। यहां पीपीपी मॉडल पर हॉस्पिटल शुरू करने की योजना है। इसके बाद इलाहाबाद, गोरखपुर में भी हॉस्पिटल खुलेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में 1000 बेड का हॉस्पिटल शुरू होने के बाद अब यूपी में मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने का सपना है। बताया कि हृदय रोग के मरीज अगर बीमारी का पता लगते ही जांच और नियमित व्यायाम करें तो बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन