{"_id":"698648b81a2fec1d160b4ca5","slug":"mechanized-multilevel-will-end-the-problem-of-traffic-jam-varanasi-news-c-20-vns1056-1281991-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मैकेनाइज मल्टीलेवल से खत्म होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मैकेनाइज मल्टीलेवल से खत्म होगी जाम की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को अस्सी घाट और भदैनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 9.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग से घाट किनारे लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही, अस्सी की सुबह का आनंद लेने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बनारसी खान-पान का लुत्फ उठाने के लिए 2.14 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फूड प्लाजा का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत अस्सी घाट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बनने वाले मैकेनाइज्ड पार्किंग और फूड प्लाजा को लेकर उन्होंने कार्यस्थल की प्रगति जांची।
चार मंजिला बनने वाली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को सौंपी है। नगर आयुक्त ने कहा कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शहर के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण निगम की प्राथमिकता है। मैकेनाइज्ड पार्किंग का मुख्य उद्देश्य अस्सी घाट पर वाहनों के दबाव को कम करना और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करना है।
विज्ञापन
भदैनी रॉ पंपिंग स्टेशन का भी होगा कायाकल्प
नगर आयुक्त ने भदैनी स्थित रॉ पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पंपिंग स्टेशन परिसर का बारीकी से मुआयना करते हुए उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के जल प्रबंधन से जुड़े केंद्रों का स्वरूप भी स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए।