फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Md jiauddin rizvi attack on bjp mla surendra singh ballia

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक पर सपा नेता का हमला, बताया समाज को बांटने वाला

Wed, 15 Jan 2020 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Md jiauddin rizvi attack on bjp mla surendra singh ballia
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मो जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कभी भी कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी भाषा हमेशा समाज को बांटने वाली होती है।

विज्ञापन


वे खुद दारू और बालू के अवैध धंधे को बढ़ावा देते हैं। लोगों का ध्यान उनके इस कृत्य पर न जाए इसलिए वे हमेशा अनर्गल बयान देते रहते हैं। 

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी के प्रति बैरिया विधायक के बयान को घोर आपत्तिजनक मानते हुए रिजवी ने चिंता जताई और इसे अमर्यादित बताया है। रिजवी ने कहा कि रामगोविंद चौधरी सच्चे समाजवादी नेता हैं।

विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्तित्व रहा है उनका। उनके सामने सुरेंद्र सिंह क्या हैं। मुख्यमंत्री भी रामगोविंद जी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। रिजवी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह सिर्फ बयान बहादुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed