फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MD gave notice to 48 engineers, 52 transferred

एमडी ने 48 अभियंताओं को दिया नोटिस, 52 का तबादला

Sat, 17 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
MD gave notice to 48 engineers, 52 transferred
राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले 48 अभियंताओं को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्या भूषण ने नोटिस दिया है। एमडी ने बताया कि जनता को बेहतर आपूर्ति उनकी प्राथमिकता में है। लापरवाही बरतने वाले 48 अभियंताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें 22 अधीक्षण अभियंता हैं और 20 अधिशासी अभियंता और छह अन्य अभियंता हैं। इनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देर रात एमडी ग्रामीण करसड़ा उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा 52 अभियंताओं का तबादला किया गया है। इनमें 28 सहायक अभियंता, 22 अधिशासी अभियंता और 2 अधीक्षण अभियंता शामिल हैं। 28 सहायक अभियंताओं को स्थानांतरित कर पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया है। इसमें वाराणसी क्षेत्र में 13, गोरखपुर में 6, प्रयागराज में 6, आजमगढ़ में 1, मिर्जापुर में 2 शामिल हैं। मुख्य अभियंता (वितरण क्षेत्र) आवश्यकतानुसार इन सहायक अभियंताओं को विभिन्न उपखंडों में तैनात करेंगे। आरएन वर्मा, अधीक्षण अभियंता, भदोही को मिर्जापुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में संबद्ध किया गया है। अधीक्षण अभियंता, अशोक कुमार को विद्युत वितरण मंडल, भदोही के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed