{"_id":"602194818ebc3e4a1c3b88c5","slug":"mch-wing-varanasi-news-vns573616067","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में एमसीएच विंग, नेत्र संस्थान की जल्द मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में एमसीएच विंग, नेत्र संस्थान की जल्द मिलेगी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए बनकर तैयार एमसीएच विंग (मदर एंड चाइल्ड विंग) और आंख के मरीजों के लिए क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का संचालन बहुत जल्द ही शुरू करने की तैयारी है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने सोमवार को दोनों जगहों पर दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बगल में बनकर तैयार 100 बेड के एमसीएच विंग में एक ही छत के नीचे महिलाओं, बच्चों के इलाज, जांच की सुविधा रहेगी। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर भी बनाए गए हैं। यहां ओपीडी भी चलाई जाएगी। अब जबकि बिल्डिंग बनकर तैयार हैं तो यहां ओपीडी हाल में कुर्सियां लगवाने, आक्सीजन पाइप लाइन सहित अन्य तैयारियां भी तेज हो गई है।
उधर क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का काम भी अंतिम चरण में हैं। अब उपकरण आने का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर में कुलपति ने संस्थान के निदेशक प्रो. एमके सिंह, अस्पताल के एमएस प्रो. एसके माथुर आदि के साथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रो. एसके माथुर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होना है। उद्घाटन कब होगा, इस बारे में कुलपति के निर्देशन में जो भी प्रयास होगा, किया जाएगा।