{"_id":"602158698ebc3e709963d80b","slug":"mch-wing-and-eye-institute-in-bhu-varanasi-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU में एमसीएच विंग व नेत्र संस्थान की जल्द मिलेगी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में एमसीएच विंग व नेत्र संस्थान की जल्द मिलेगी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
Mon, 08 Feb 2021 08:58 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
BHU Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित बीएचयू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए बनकर तैयार एमसीएच विंग और आंख के मरीजों के लिए क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का संचालन बहुत जल्द ही शुरू करने की तैयारी है। दोनों जगहों पर बिल्डिंग तो बनकर तैयार है, अब उपकरण लगाए जाने का इंतजार है, जिससे कि इसका लाभ लोगों को मिल सके। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने सोमवार को दोनों जगहों पर दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. माथुर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होना है।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बगल में बनकर तैयार 100 बेड के एमसीएच विंग में एक ही छत के नीचे महिलाओं, बच्चों के इलाज, जांच की सुविधा रहेगी। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर भी बनाए गए हैं। यहां ओपीडी भी चलाई जाएगी। अब जबकि बिल्डिंग बनकर तैयार है तो यहां ओपीडी हाल में कुर्सियां लगवाने, आक्सीजन पाइप लाइन सहित अन्य तैयारियां भी तेज हो गई है। उधर, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
बिल्डिंग बनने के बाद अब उपकरण आने का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर में कुलपति ने संस्थान के निदेशक प्रो. एमके सिंह, अस्पताल के एमएस प्रो. एसके माथुर आदि के साथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. माथुर ने इस बारे में बताया कि दोनों बिल्डिंग तैयार होने के बाद जो भी औपचारिकताएं हैं, वह भी नियमानुसार जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होना है। उद्घाटन कब होगा, इस बारे में कुलपति के निर्देशन में जो भी प्रयास होगा, वह किया जाएगा।
विज्ञापन