फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mayors in Varanasi for conference after chief ministers visit kashi vishwanath dham they will discuss new urban india

वाराणसी: मुख्यमंत्रियों के बाद अब देश भर के मेयरों का जुटान, बाबा का धाम देख हुए अभिभूत, कल सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Thu, 16 Dec 2021 08:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 08:37 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह के तहत 17 दिसंबर से वाराणसी में महापौर सम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिए देश भर से 139 से ज्यादा महापौर बनारस आ गए हैं। 

विज्ञापन
mayors in Varanasi for conference after chief ministers visit kashi vishwanath dham they will discuss new urban india
गंगा आरती देखते कई शहरों के महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मुख्यमंत्रियों के बाद अब देश भर के महापौरों का जुटान हुआ है। बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में 17 दिसंबर को आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन में 200 से ज्यादा महापौर हिस्सा लेंगे। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान के तहत अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ शुभारंभ होगा।

विज्ञापन


हस्तकला संकुल में न्यू अर्बन इंडिया थीम पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे।  उधर, देशभर से 139 से ज्यादा मेयर वाराणसी पहुंच गए हैं। महापौर के दल को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अगुवाई में रविदास घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


 भव्य गंगा आरती का भी नजारा
बाबा का धाम देखकर महापौर का दल अभिभूत नजर आया। गंगा की लहरों पर रोरो में सवार होकर महापौरो ने भव्य गंगा आरती का भी नजारा लिया। सम्मेलन के साथ-साथ न्यू अर्बन इंडिया एवं बदलते उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है, जो 17 से 19 दिसंबर 2021 तक लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई और जन सहभागिता पर प्रस्तुती देंगे महापौर

mayors in Varanasi for conference after chief ministers visit kashi vishwanath dham they will discuss new urban india
वाराणसी में महापौरों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह पर आयोजित मेयर सम्मेलन में शुक्रवार को पुणे और सूरत के महापौर अपने शहरों में सफाई और जन सहभागिता के प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। इसके साथ ही नगरीय विकास के विभिन्न विषयों पर महापौर के पांच समूहों द्वारा अलग-अलग विमर्श किया जायेगा तथा समूह चर्चा की जाएगी। 

इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के नगरीय विकास से सम्बंधित उत्कृष्ट उपलब्धियों की झलक विभिन्न मॉडल एवं ऑडियो विजुअल कंटेंट के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी 18 व 19 तक आम जनता हेतु खुली रहेगी। 4800 से ज्यादा निकायों के अध्यक्ष, पार्षद वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम: भाजपा ने शुरू किया घर-घर प्रसाद वितरण, साथ में दी जा रही मंदिर के इतिहास से जुड़ी पुस्तिका

पुणे बताएगा 33 से पांचवें पायदान पर पहुंचने की कहानी

पुणे महानगर पालिका ने पिछले तीन साल में जन सहभागिता से स्वच्छता में अमूलचूल बदलाव किया है। 22 मीट्रिक टन कचरा निकलने वाले शहर में एक किलो भी कचरा डंप नहीं किया जाता। कचरे को विभिन्न माध्यमों से प्रोसेस कर उसका रीयूज किया जाता है।

पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि दो बार शहर में ऐसा अभियान चला कि हजारों लोग सड़कों पर उतरे और प्लास्टिक मुक्त शहर का सपना साकार किया। कचरे से हमने 14 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया है। हमारे कुछ साल के प्रयासों पर तैयार प्रस्तुतीकरण 17 दिसंबर को देश के सामने करूंगा।

सभी की कोरोना जांच अनिवार्य

mayors in Varanasi for conference after chief ministers visit kashi vishwanath dham they will discuss new urban india
विभिन्न शहरों के मेयर - फोटो : अमर उजाला

सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों का कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य किया गया है। सम्मेलन में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा न्यू अर्बन इंडिया थीम का प्रस्तुतीकरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय विकास पर लघु फ़िल्म का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा वाराणसी एवं स्मार्ट सिटी वाराणसी की ओर से भी एक फिल्म तैयार कराई गई है। इधर नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि तीन दिन के सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed