{"_id":"67af8cce0d621673cf060fa8","slug":"mayor-varanasi-and-municipal-commissioner-came-out-at-night-for-mahakumbh-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : वाराणसी के अफसरों को अलर्ट जारी..., रात में निकले मेयर और नगर आयुक्त; जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : वाराणसी के अफसरों को अलर्ट जारी..., रात में निकले मेयर और नगर आयुक्त; जानें क्या है मामला
Sat, 15 Feb 2025 03:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:05 AM IST
सार
मेयर और नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख स्थलों का जायजा लिया। यहां पर गंदगी को देखते हुए उन्होंने कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान मेयर अशोक तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने देर रात को शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गंगा घाटों के अलावा गोदौलिया और मंदिर क्षेत्र के निरीक्षण में सभी विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अस्सी क्षेत्र में स्थित कुरुक्षेत्र तालाब का निरीक्षण में मेयर ने सफाई कराने एवं तालाब के अतिक्रमण हटवाने को कहा। अस्सी घाट की गलियों में की जा रही सफाई देखी। कूड़ा उठान एवं कर्मचारियों की तैनाती चेक की। अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के दौरान कुछ घाटों पर कूड़ा मिला। इसे तत्काल साफ कराया।
विज्ञापन
कहीं-कहीं घाटों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। जिसे ठीक कराने को कहा। गंगा नदी में तैर रहे माला फूल की सफाई के लिए ट्रेस स्कीमर को लगातार चलाने को कहा। मेयर के साथ नगर निगम की पूरी टीम दशाश्वमेध से मैदागिन तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें पूरे रास्ते में साफ सफाई, अतिक्रमण, साइनेज, मार्ग प्रकाश आदि काे दुरुस्त कराया। नगर आयुक्त ने चौक थाना के सामने एवं मैदागिन क्षेत्र में दो और क्लाक रूम स्थापित करवाए। जबकि पूर्व से चार क्लाक रूम नगर निगम संचालित कर रहा है। साथ ही शेल्टर होम में रुके श्रद्धालुओं से उनकी सुविधा और भोजन की जानकारी ली।