फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mayawati targeting pm modi for worshiping in temple,says,priest cant vote

पीएम चाहे कितने मंदिरों में मत्था टेक लें, पुजारी भी आर्शीवाद नहीं देंगेःमायावती

Sat, 04 Mar 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 04 Mar 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
mayawati targeting pm modi for worshiping in temple,says,priest cant vote
कहा, रोड शो कर सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर शब्दों के तीर चलाए। सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी माया के निशाने पर रहे।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सभी मंदिरों में कितना ही मत्था टेक लें, पूजा-पाठ कर लें, वहां के पुजारी भी उन्हें आशीर्वाद (वोट) नहीं देंगे। उनके रोड शो के दौरान किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा करने वाले चमचे भी सोच में पड़ गए हैं कि मोदी को वोद दें या न दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का बिहार विधानसभा चुनाव से भी बुरा हाल उत्तर प्रदेश में होगा।
विज्ञापन


सातवें और आखिरी चरण के चुनावी समर में शनिवार को आयोजित जनसभा में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा और भाजपा रोड शो करके दूसरे और तीसरे नंबर के लिए संघर्ष कर रही हैं। दोनों के रोड शो में तमाशबीन ज्यादा और वोटर कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रधानमंत्री भले ही केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतार दें लेकिन चुनाव में जीत नहीं मिलेगी। प्रदेश की जनता उनके नाटक को समझ चुकी है और इस बार मोदी को गुजरात भेज देगी।

दोपहर बाद 2:30 बजे सभा स्थल पर पहुंचीं माया ने अपने सवा घंटे के भाषण में विरोधियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता को प्रलोभन दिए गए कि कालाधन लाएंगे, कर्ज माफ होगा, रोजगार दिए जाएंगे लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।

ये वादे सिर्फ कोरे जुमले बनकर रह गए। नोटबंदी से तीन महीने बाद भी जनता उबर नहीं पाई है। भाजपा अब तक सूबे में किसी मुख्यमंत्री के चेहरे को सामने नहीं कर सकी है। भाजपा दागियों और बागियों की भारतीय जुमला पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सभा में बाहर से भीड़ बुलाकर मीडिया में वाहवाही लूट सकते हैं, टीवी पर रौनक दिखा सकते हैं लेकिन असल वोट तो स्थानीय लोग ही करते हैं।
माया ने कहा कि भाजपा और सपा की अंदरूनी मिलीभगत है। कानून व्यवस्था पर अखिलेश को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज है। कांग्रेस दागी पार्टी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बहकावे में न आएं।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि बसपा सरकार में बनीं योजनाएं या तो बंद कर दी गईं या नाम बदलकर उसका श्रेय खुद लेने की कोशिश की गई। उन्होंने जनता-कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वोट देने का आह्वान किया। 

कसे तंज , एक बाद एक चुटकी

mayawati targeting pm modi for worshiping in temple,says,priest cant vote
सभा को संबोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जनसभा के दौरान पीएम, सीएम और भाजपा अध्यक्ष पर तंज भी कसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गुरु-चेला कहा। कहा कि नरेंद्र मोदी गुरु हैं और अमित शाह उनके चेले लेकिन वाराणसी के रोड शो में दोनों गुरु-चेले साथ नहीं दिखे।

मायावती ने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी मुलायम को बड़ा भाई मानते हैं। ऐसे में अखिलेश भतीजा हुआ। इस चुनाव में चाचा मोदी और अमित के साथ ‘बबुआ’ के भी बुरे दिन आने वाले हैं। इस बार ‘बबुआ’ को समाजवादी पार्टी की ‘भाभी’ भी नहीं बचा पाएंगी।

फिर कहा, मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में शिवपाल को जनता के सामने अपमानित किया। अब चाचा-भतीजा दो खेमों में बंट गए हैं। दोनों एक-दूसरे को चुनाव में नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेमों में बंटने के बाद अपने ही प्रत्याशियों को हराने में जुटे हैं।

बसपा प्रमुख मायावती भीड़ देखकर गदगद थीं। कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि यकीन है कि अबकी बसपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने नोटबंदी के विरोध में, कालाधन न लाने और गरीबों के खाते में अब तक एक रुपया भी नहीं आने पर जनता से हामी भरवाई और हाथ हिलाकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed