{"_id":"58baccd34f1c1b4042830fce","slug":"mayawati-targeting-pm-modi-for-worshiping-in-temple-says-priest-cant-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम चाहे कितने मंदिरों में मत्था टेक लें, पुजारी भी आर्शीवाद नहीं देंगेःमायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम चाहे कितने मंदिरों में मत्था टेक लें, पुजारी भी आर्शीवाद नहीं देंगेःमायावती
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 04 Mar 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
कहा, रोड शो कर सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर शब्दों के तीर चलाए। सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी माया के निशाने पर रहे।
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सभी मंदिरों में कितना ही मत्था टेक लें, पूजा-पाठ कर लें, वहां के पुजारी भी उन्हें आशीर्वाद (वोट) नहीं देंगे। उनके रोड शो के दौरान किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा करने वाले चमचे भी सोच में पड़ गए हैं कि मोदी को वोद दें या न दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का बिहार विधानसभा चुनाव से भी बुरा हाल उत्तर प्रदेश में होगा।
सातवें और आखिरी चरण के चुनावी समर में शनिवार को आयोजित जनसभा में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा और भाजपा रोड शो करके दूसरे और तीसरे नंबर के लिए संघर्ष कर रही हैं। दोनों के रोड शो में तमाशबीन ज्यादा और वोटर कम हैं।
विज्ञापन
यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रधानमंत्री भले ही केंद्रीय मंत्रियों की फौज उतार दें लेकिन चुनाव में जीत नहीं मिलेगी। प्रदेश की जनता उनके नाटक को समझ चुकी है और इस बार मोदी को गुजरात भेज देगी।
दोपहर बाद 2:30 बजे सभा स्थल पर पहुंचीं माया ने अपने सवा घंटे के भाषण में विरोधियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता को प्रलोभन दिए गए कि कालाधन लाएंगे, कर्ज माफ होगा, रोजगार दिए जाएंगे लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।
ये वादे सिर्फ कोरे जुमले बनकर रह गए। नोटबंदी से तीन महीने बाद भी जनता उबर नहीं पाई है। भाजपा अब तक सूबे में किसी मुख्यमंत्री के चेहरे को सामने नहीं कर सकी है। भाजपा दागियों और बागियों की भारतीय जुमला पार्टी बनकर रह गई है।
उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सभा में बाहर से भीड़ बुलाकर मीडिया में वाहवाही लूट सकते हैं, टीवी पर रौनक दिखा सकते हैं लेकिन असल वोट तो स्थानीय लोग ही करते हैं।
माया ने कहा कि भाजपा और सपा की अंदरूनी मिलीभगत है। कानून व्यवस्था पर अखिलेश को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज, माफियाराज है। कांग्रेस दागी पार्टी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बहकावे में न आएं।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि बसपा सरकार में बनीं योजनाएं या तो बंद कर दी गईं या नाम बदलकर उसका श्रेय खुद लेने की कोशिश की गई। उन्होंने जनता-कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वोट देने का आह्वान किया।

कसे तंज , एक बाद एक चुटकी
सभा को संबोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जनसभा के दौरान पीएम, सीएम और भाजपा अध्यक्ष पर तंज भी कसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गुरु-चेला कहा। कहा कि नरेंद्र मोदी गुरु हैं और अमित शाह उनके चेले लेकिन वाराणसी के रोड शो में दोनों गुरु-चेले साथ नहीं दिखे।
मायावती ने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी मुलायम को बड़ा भाई मानते हैं। ऐसे में अखिलेश भतीजा हुआ। इस चुनाव में चाचा मोदी और अमित के साथ ‘बबुआ’ के भी बुरे दिन आने वाले हैं। इस बार ‘बबुआ’ को समाजवादी पार्टी की ‘भाभी’ भी नहीं बचा पाएंगी।
फिर कहा, मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में शिवपाल को जनता के सामने अपमानित किया। अब चाचा-भतीजा दो खेमों में बंट गए हैं। दोनों एक-दूसरे को चुनाव में नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेमों में बंटने के बाद अपने ही प्रत्याशियों को हराने में जुटे हैं।
बसपा प्रमुख मायावती भीड़ देखकर गदगद थीं। कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि यकीन है कि अबकी बसपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने नोटबंदी के विरोध में, कालाधन न लाने और गरीबों के खाते में अब तक एक रुपया भी नहीं आने पर जनता से हामी भरवाई और हाथ हिलाकर समर्थन मांगा।