फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayawati says vote for Mukhtar Ansari answer to PM Modi

मुख्तार अंसारी को जिताकर पीएम को जवाब दे जनता : मायावती

Tue, 28 Feb 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Mayawati says vote for Mukhtar Ansari answer to PM Modi
मायावती

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंची मायावती ने आज जनता से मुख्तार अंसारी को रिकार्ड वोटों से जिताकर पीएम मोदी को जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता जेल से ही मुख्तार अंसारी को जिताएगी।

विज्ञापन


 माया ने कहा कि बसपा शासन के दौरान रघुराज प्रताप सिंह को जेल भेजा था। आरोप लगाया कि रघुराज प्रताप सिंह सपा और भाजपा की मदद से हर बार चुनाव जीत जाता है ।  सपा और भाजपा रघुराज को मंत्री भी बना देती है। बबुआ ने अभी तक इनको अपनी सरकार में मंत्री बनाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा ने कई अपराधियों को टिकट दिया है। कहा कि बीजेपी ने अंदर ही अंदर अपनी हार स्वीकार कर लिया है।  कहा कि मोदी के रैली में भाड़े की भीड़ को जुटाया गया था। मायावती ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ बीजेपी सौतेला व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आई तो आरक्षण को खत्म कर देगी और दलितों और गरीबों का नुकसान होगा। दलित वोटबैंक एकजुट है। मुस्लिम समुदाय का वोट जुड़ जाने से भाजपा को नुकसान होगा। पीएम मोदी को खुद को गोद लिया बेटा बताकर नाटक कर रहे हैं।
 

सपा के बबुआ को अब सपा की भाभी भी नहीं जिता सकती

Mayawati says vote for Mukhtar Ansari answer to PM Modi
mayawati - फोटो : ANI
​कहा क‌ि मोदी कालाधन लाने का वादा पूरा नहीं कर पाए।  उनका वादा झूठा रहा । किसानों की कर्ज माफी का वादा भी झूठा निकला। उनके ये दोनों वादे हवा हवाई हैं। लोग अब भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी कहने लगे हैं। जो काम कम और जुमले ज्यादा बोलते हैं।

मायावती ने कहा कि किसी भी गरीब के खाते में पैसा नहीं आया। भाजपा के नोटबंदी के फैसले से करोडों लोग बेरोजगार हो चुके हैं।  बीजेपी ने अपने नेताओं के कालेधन को ठिकाने लगा दिया था।  नोटबंदी के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। नोटबंदी का फैसला राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया गया।

​कहा क‌ि बीजेपी की पूरी दाल ही काली नजर आती है। भाजपा की अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते दलित तबके का शोषण बढ़ा है।  उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की जनकल्याण योजनाओं का सपा सरकार ने नाम बदला।

यूपी में सरकारी अधिकारियों के तबादले थोक के भाव हुए। सपा के दोनों खेमे एक-दूसरे को हराने में जुट हैं।  यूपी की जनता बीजेपी और अन्य पार्टियों से दूर रहे।  सपा के बबुआ को अब सपा की भाभी भी नहीं जिता सकती ।

बसपा सरकार बनने पर गुंडों का सफाया किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा होगी। वादा किया कि जिन लोगों को जबरन गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है, उनके मामलों की समीक्षा की जाएगी और बेकसूर लोगों को रिहा कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed